अगले महीने से iPhone X मिलेगा सस्ता, जानिए क्या है वजह?
iPhone और सस्ता! ये दो बातें आज तक एकसाथ नहीं जुड़ीं लेकिन अब यह हो सकता है। एपल का iPhone जल्दी ही भारतीयों के लिए सस्ता हो सकता है। बिजनेस स्टैंडर्ड के मुताबिक, एक सूत्र ने बताया है कि अगले महीने से भारतीय बाजार में जो iPhone उतारे जाएंगे, उनकी असेंबलिंग इंडिया की होगी। इंडिया में असेंबल होने की वजह से iPhone के दाम पहले के मुकाबले कुछ कम हो सकते हैं। एपल यहां फॉक्सकॉन की लोकल यूनिट में असेंबलिंग कर रही है। हालांकि अभी कुछ जरूरी अनुमति मिलनी बाकी है। लेकिन यह उम्मीद है कि iPhone XR और XS डिवाइस इस साल अगस्त तक भारतीय बाजार में उतारे जाएंगे। इस मामले में एपल को भेजी गई ईमेल का कोई जवाब नहीं आया है। क्यों कम होंगे दाम? लोकल असेंबलिंग के जरिए एपल भारी इंपोर्ट ड्यूटी का बोझ कम करना चाहती है। इसके साथ ही भारत में रिटेल स्टोर खोलने के लिए जरूरी सोर्सिंग का नियम भी पूरा हो जाएगा। इंपोर्ट ड्यूटी नहीं चुकाने से कंपनी की लागत कम होगी और इसका फायदा ग्राहकों को भी हो सकता है। भारत में एपल के प्रोडक्ट्स को काफी पसंद किया जाता है। लेकिन ज्यादा कीमत की वजह से इसका मार्केट...